Sunday, July 28, 2013

मोदी और अमर्त्य सेन की बेटी

मोदी के बारे मे अमर्त्य सेन ने टिप्पणी कर दी तो मोदी के लोगों ने उनकी बेटी के फोटो और अश्लील गाली गलौज से इंटरनेट भर दिया .

कल को खुदा ना खास्ता ये लोग सत्ता पर काबिज हो गये तो इनका विरोध करने पर तो ये मोदी भक्त हमारी बेटियों पर टूट पड़ेंगे . जो विरोध करेगा उस पर हमला करेंगे .

और उसकी प्रतिक्रिया मे क्या होगा ?

अगर चर्चा और विचार अभिव्यक्ति को बंद कर दिया गया तो उसका परिणाम भयंकर हिंसा के रूप मे फूटेगा .

अगर ''सिर्फ एक विचार, एक व्यक्ति, एक विश्वास ही सही और बाकी सब गलत'' का सिद्धांत जबरन थोपा गया तो देश के टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकेगा .

ये देश सहनशीलता , और अपने लचीले स्वभाव के कारण अभी तक एक देश के रूप मे बचा हुआ है .

अगर इस देश मे किसी एक धर्म को किसी दूसरे धर्म के ऊपर श्रेष्ठ मानने वाला शासन आया तो उस शासन द्वारा करोड़ों लोगों को सामाजिक , राजनैतिक और आर्थिक रूप से हीनता की स्तिथी मे धकेला जाएगा .

यह राजनैतिक स्तिथी समाज मे बड़े तबके मे गुस्सा और बेबसी की हालत पैदा कर देगी .

सोचिये आप सब भी सोचिये कि अगर भारत का बहुसंख्य शासक समुदाय अपने अलावा बाकी सब को  खुद से अलग और हीन मानेगा तो उससे देश और समाज मज़बूत बनेगा या कमज़ोर होगा .

क्या आपको नहीं मालूम कि आप भारतीय इतने ''ज्ञानी , वीर और महान'' होने के बावजूद भी गुलाम क्यों हो गये थे ?

सोचिये आप फिर से समाज मे अपने धर्म और जाति के अलावा सभी से नफरत कर के और हर एक को गाली देकर कहाँ पहुँच जायेंगे ?

आप से बड़ा देश द्रोही कौन होगा जो फिर से देश के टुकड़े करवाने की हरकतें कर रहे हैं ?

सोचिये सोचिये आपके पास आख़िरी मौका है . फिर तो जो होना है वो होकर ही रहेगा .

3 comments:

  1. vaise toh is ghatna ne aur bhi kai moulik savaal khade kiye hain, par aap Jab DESH ki baat karte hain toh sochta hoon ki wah kis chidiya ka nam hai jis se droh ka aap ko Bhay hai? Akhanda Bharat? vartamaan rajneetik nakshe wala Bharat? Ya Is Bhowgolik ilaake me rahane wale log?

    Jjaatiyon aur RaShtrakon mein to ham pahle hee se bante hain. Agar in Jaatiyon ka Matiyamet Na kiya Jay aur Rashtrakon ka gala "Desh" ki balivedi par kalam kiya jata rahe to aap kise bachayenge?

    ReplyDelete
  2. are bhai bjp wale kam or modi k karibi log jyada natak kr rhe h
    or rhi bat sen ji ki to itne din bjp unke gun gati fir rhi thi jese hi unhone ye sab kha notanki chalu ho gye
    aadwani ko to koi nhi bola satrudhan sinha ko bhi koi nhi bola or bhi bjp k diggaj neta vo agar koi kuch kahde to unki niji rai kah kar bat ko kat diya jata h or unki bahan betiyon k bare me koi kuch nhi bolta kyun
    or bat desh k bantware ki to hindustan ko to badi badi takte nhi tod saki in netaon ki kya majal h
    youth teyar ho tha h jab bhi unhe moka mila ve vatan parsti jrur dikhayenge wada rha
    JAI HIND
    JAI BHARAT

    ReplyDelete
  3. एक तरफ कांग्रेस नैतिक अनैतिक हमले किए जा रही है जाने कहाँ कहाँ से लोगों को बुला बुला कर अपने पक्छ मे बुलवाने मे लगी है और दूसरी तरफ मोदी के लोगो से यह उम्मीद की जाती है की वो सयम बनाए रखे ऐसा कहाँ संभव है जो आदमी भारतीय मन की बात कर रहा है वो कहाँ का भारतीय है उसने आज तक भारत के लिए क्या किया है उसको क्या ज़रूरत है मोदी या कांग्रेस के पक्छ मे बोलेने की अगर वो निश्पछ होता तो उसे 1984 के और अन्य दंगे भी दिखाई देते उसे कांग्रेस के द्वारा किया हुआ भ्रष्टाचार भी दिखाई देता लेकिन उसे अगर यह सब नहीं दिखाई देता उसे राहुल अच्छे लगते है तो लगे लेकिन वह यहाँ का वोटर तो है नहीं वो लोगों को बरगालाने की कोशिश कर रहा है उसके भारतीय मन को मोदी मे कमी दिखाई दे रही है तो जब उसकी बेटी जब इस तरह की हरकत कर रही होती है तो उसका भारतीय मन कहा सो जाता है , घर मे विदेशी मन और लोगों को बरगालाने के लिए भारतीय मन यह दोगलापन नहीं तो और क्या है

    ReplyDelete